First Public Appearance: बेटी के जन्म के करीब 5 महीनों बाद काम पर लौटीं कियारा, डेनिम शॉर्ट्स में दिखा न्यू मॉम का बोल्ड अवतार

Tuesday, Dec 09, 2025-11:11 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 15 जुलाई को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने सारायाह रखा है। वहीं, अब सारायाह के जन्म के करीब 5 महीनों बाद एक्ट्रेस काम पर लौट आई है। लंबे समय बाद काम पर लौटी कियारा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। यह पहली झलक है, जब से उन्होंने बेटी सारायाह का स्वागत किया है। फैंस के लिए यह पल खास रहा क्योंकि वे काफी समय से कियारा की वापसी का इंतज़ार कर रहे थे।

PunjabKesari

मां बनने के बाद कियारा की पहली पब्लिक अपीयरेंस
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुईं कियारा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। ब्लू ऑफ-शोल्डर शर्ट, डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर्स में उनका काफी बोल्ड अवतार देखने को मिला। इस दौरान न्यू मॉम में पैपराजी को चेहरे पर प्यारी सी स्माइल के साथ कई पोज दिए और बेटी का हाल-चाल भी बताया।

PunjabKesari


 
पिछले महीने अनाउंस किया था बेटी का नाम 

बता दें सिद्धार्थ और कियारा ने पिछले महीने अपनी बेटी का नाम अनाउंस किया था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम “सारायाह” रखा है। शेयर की गई फोटो में दोनों अपनी बेटी छोटे से पैरों को हथेलियों में थामे नजर आए थे।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

इससे पहले 28 फरवरी को कपल ने बेबी सॉक्स की तस्वीर शेयर करके प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। 15 जुलाई को उन्होंने बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस को दी थी।

कियारा की आगामी फिल्में

मातृत्व की जिम्मेदारियों के बीच कियारा अब पूरी एनर्जी के साथ काम पर लौट चुकी हैं। वह जल्द ही 'Don 3' में दिखाई देंगी। इससे पहले उन्हें  'War 2' में देखा गया था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News