शादी के 7 साल बाद नेहा स्वामी-अर्जुन बिजलानी के रिश्ते में दरार! अनबन की खबरों पर एक्टर ने कही ये बात

Friday, Mar 11, 2022-12:47 PM (IST)

मुंबई: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी टेली वर्ड की सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अर्जुन को अक्सर लेडी लव नेहा के साथ हसीन समय बिताते देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन बिजलानी और नेहा इन दिनों स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

इसी बीच अर्जुन ने वीरवार की शाम एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि अक्सर लोगों को कपल्स गोल्स देने वाले अर्जुन-नेहा की लाइफ में अब कुछ ठीक नहीं हैं। लेकिन अब इन सब खबरों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी हैं।

PunjabKesari

उन्होंने शुक्रवार की सुबह नेहा संग तस्वीरें शेयर कर अनबन की तमाम बातों को गलत बताया। अर्जुन ने लिखा-'यह प्यार हमेशा के लिए है !!! कल रात की पोस्ट का मेरे निजी जीवन से कोई लेना-देना नहीं है ।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani)

कल बहुत सारे कॉल और संदेश प्राप्त हुए, जिनके लिए मैं ईमानदारी से आभारी हूं क्योंकि यह दिखाता है कि लोग हमारी कितनी परवाह करते हैं और हमसे प्यार करते हैं। मुझ पर जांच करने के लिए धन्यवाद दोस्तों !! बहुत सारा प्यार  #love #life #arjunbijlani #nehaswami #shaadi #forever…'

 

PunjabKesari

दरअसल, वीरवार शाम अर्जुन ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया जिसपर लिखा था- "Forever is a lie। इसके साथ उन्होंने टूटे दिल वाली इमोजी बनाई है। इस पोस्ट के सामने आते ही हर कोई अंदाजा लगाने लगा कि अर्जुन और नेहा की लाइफ में कुछ ठीक नहीं हैं। 

PunjabKesari

अर्जुन ने साल 2015 में नेहा संग शादी रचाई थी। कपल का 7 साल का बेटा है जिसका नाम अयान बिजलानी है। काम की बात करें तो अर्जुन इन दिनों इंडियाज गाॅट टैलेंट को होस्ट कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News