मिड नाइट सेलिब्रेशन! बेटी और पत्नी संग 'छम्मक-छल्लो' गाने पर झूमे शाहरुख खान, डांस फ्लोर पर थिरके सलमान और राधिका मर्चेंट

Sunday, Nov 02, 2025-10:57 AM (IST)

 

मुंबई. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दीवानगी कहीं छुपी नहीं है। एक्टर की एक्टिंग से लेकर उनकी दरियादिली, फैंस के साथ दिलदार अंदाज और हाजरजवाबी के लोग हद से दीवाने हैं। इंडस्ट्री के यह फेमस स्टार आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं और उनके जन्मदिन का जश्न अलीबाग में मिडनाइट से ही शुरु हो गया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इंडस्ट्री के सितारे किंग खान के बर्थडे पर झूमते नजर आ रहे हैं।

60 साल के हो चुके हैं। शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर उनके फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। देर रात से ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लिए बधाईयां और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच आधी रात जश्न मनाते का स्टार्स का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmygyan South (@filmygyansouth_)


वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना, सलमान खान, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी छम्मक छल्लो गाने पर झूमते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि ये शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी का वीडियो है, लेकिन ऐसा नहीं है।

 
ये शाहरुख की बर्थडे पार्टी नहीं बल्कि राधिका अंनत के प्री वेडिंग का वीडियो है, जो आज किंग खान के बर्थडे पर वायरल हो रहा है। ऐसे में कई लोग समझ बैठे कि शायद ये शाहरुख खान के बर्थडे की मिड नाइट पार्टी का वीडियो है। यूजर्स इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'King' में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में किंग खान की बेटी सुहाना खान भी उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News