बेटे वायु के बर्थ मंथ से सोनम ने शेयर की खूबसूरत झलकियां, लाडले संग क्वालिटी टाइम बिताते दिखे Mr & Mrs आहूजा

Wednesday, Sep 17, 2025-05:24 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर अक्सर अपने स्टाइल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ बिताए पलों की झलकियां शेयर कीं, जिन्हें फैंस और सेलेब्स खूब लाइक कर रहे हैं।


SaveClip

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सोनम, आनंद और वायु तीनों का स्पेशल बॉन्ड साफ झलकता है। इन पलों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा– “अगस्त का महीना। वायु का महीना। उन तीन शहरों में जिन्हें वह अपना घर मानता है।”

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

जैसे ही सोनम की ये पोस्ट सामने आई, फैंस और इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। 

SaveClip


करियर से ब्रेक पर हैं सोनम कपूर

मां बनने के बाद से सोनम कपूर फिल्मों से दूर हैं। साल 2023 में वह आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। इसके बाद से वह परिवार और बेटे वायु को पूरा समय दे रही हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम जल्द ही नई फिल्म ‘बैटल ऑफ बिटोरा’ में दिखाई देंगी।

SaveClip


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News