Govinda के बेटे यशवर्धन हैं पापा से भी ज्यादा हैंडसम ,फोटोज देख फैंस बोले- 'अपकमिंग सुपरस्टार'
Friday, Dec 23, 2022-03:42 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गोविंदा के बेटे यशवर्धन अब बड़े हो गए हैं, जो लुक में अपने पापा की तरह डैशिंग और हैंडसम लगते हैं। जब से फैंस ने उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर देखी है, लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की डिमांड करने लगे हैं। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने 80 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की, वहीं 90 के दशक में वे हिंदी सिनेमा में तीनों खानों पर भारी पड़ने लगे थे।
गोविंदा से भी ज्यादा स्मार्ट हैं बेटे यशवर्धन
एक्टर ने एक साथ 50 से ज्यादा फिल्में साइन करके सभी को चौंका दिया था। उनकी उस दौर में ज्यादातर फिल्में सुपरहिट हुआ करती थीं। गोविंदा की अदाकारी और डांस के लोग दीवाना हुआ करते थे। आलम यह था कि गोविदा की फिल्म रिलीज होने के बाद, सिनेमाघर कई दिनों तक हाउसफुल रहा करते थे। अब फैंस गोविंदा के बेटे को भी बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहें हैं। आपको बता दें कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी अपने पापा की तरह हैंडसम और डैशिंग लगते है, बल्कि फैंस कहतें हैं कि वो गोविंदा से भी ज्यादा स्मार्ट लगते हैं।
यशवर्धन आहूजा भले ही बड़े पर्दे पर अभी तक नजर नहीं आए हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़े हुए है और उनकी फैन फोलोइंग भी काफी तगड़ी है। यशवर्धन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने नई-नई फोटोज और विडियोज शेयर करते रहतें हैं। हाल ही में यशवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे अपने पापा गोविंदा के साथ दिखाई दे रहें हैं।
फैंस का रिएक्शन
आपको बता दें कि यह तस्वीर इंडियन आइडियल के सेट की है। जहां यशवर्धन अपने पापा के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने अपने पापा के साथ डांस भी किया। डांस की वीडियो सामने आने पर लोग यशवर्धन को फिल्मों में आने की डिमांड कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यशवर्धन बहुत स्मार्ट और हैंडसम लग रहे हैं। फैंस इस पर कमेंट्स करके यशवर्धन की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा " एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप अपकमिंग सुपरस्टार हैं और अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि' पापा की तरह क्यूट' लोग इसी तरह के प्यार भरे कमेंट्स कर रहें हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हुईं उर्फी जावेद, शाॅर्ट ड्रेस में हसीना का नया लुक देख फैंस हुए दीवाने
