प्रेम रतन धन पायो

Thursday, Nov 12, 2015-12:57 PM (IST)

 फिल्म का नाम: प्रेम रतन धन पायो

स्टार कास्ट: सलमान खान, सोनम कपूर, दीपराज राणा, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर, अरमान कोहली ,दीपक डोबरियाल

मुंबई 16 साल बाद एक बार फिर से सलमान और सूरज की फिल्म ''प्रेम रतन धन पायो'' आज रिलीज हुई है। क्या 2015 में जनता सूरज बड़जात्या की स्टाइल को पसंद करेगी? क्या कमर्शियल युग में यह पारिवारिक फिल्म एक बार फिर से अपनाई जायेगी? आइए फिल्म की समीक्षा करते हैं।

 

कहानी यह कहानी है अयोध्या में रहने वाले प्रेम (सलमान खान) की, जो बड़ा दिलवाला है।रामलीला उसे जुबानी याद है, अपनी धुन में रहता है, प्रेम अपनी कमाई वहां की राजकुमारी मैथिली (सोनम कपूर) के चैरिटेबल ट्रस्ट में दान दे दिया करता है और इस बार खुद मैथिली से मिलने की कोशिश में अपने मित्र कन्हैया (दीपक डोबरियाल) के साथ राजमहल चला जाता है। प्रेम को मैथिली का स्वभाव और लोगों की हेल्प करने की अदा से बड़ा सरोकार है। खासतौर से जब बाढ़ की स्थिति आती है तो भी मैथिली सभी की सहायता करती है। प्रेम को कुछ ही दिनों में मैथिली से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है और प्यार का माहौल शुरू हो जाता है। फिर कहानी में राजकुमार विजय (सलमान खान) और सौतेली बहनों स्वरा भास्कर (चंद्रिका) और आशिका भाटिया (राधिका) के साथ-साथ भाई अजय (नील नितिन मुकेश), देख रेख कर्ता चिराग (अरमान कोहली), दीवान साहब (अनुपम खेर) की एंट्री होती है और पारिवारिक रिश्तों की उथल पुथल वाली कहानी सामने आती है। अब उलझे रिश्तों को सुलझा पाना आसान होगा? यह जानने के लिये आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म को 3 स्टार दिए हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News