दिल से सलाम: यमुना नदी में डूब रहे चार लोगों की फरिश्ता बनी 18 साल की फूल बेचने वाली मोहिनी

Friday, Sep 20, 2024-02:43 PM (IST)


मुंबई: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक खबर सामने आई है जो हर किसी दिल जीत रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए चार युवक यमुना नदी में डूब गए। युवक गहरे पानी में अपनी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे थे मगर उनकी हर कोशिश नाकाफी साबित हो रही थी.।उन्हें डूबता देख 18 साल की मोहिनी ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी।मोहिनी ने एक-एककर चारों युवकों की जान बचा ली। अगर वहां मोहिनी मौजूद ना होती तो यकीनन बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि मोहिनी पिता की मौत के बाद मोहिनी ननिहाल में आई। बटेश्वर निवासी मोहिनी के पिता मोहन गोस्वामी मूलरूप से मथुरा से थे। 10 साल पहले पिता मोहन की मौत हो गई तब वो आठ साल की थी। पिता की मौत के बाद मां अनीता देवी के साथ मोहिनी ननिहाल में आ गई। अनीता देवी बटेश्वर में यमुना किनारे घाट पर पूजन सामग्री बेचती हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News