प्लेन से उतरने के बाद 61 वर्षीय पत्नी संग रोमांटिक हुए 83 साल के फोर्ड, खुल्लम-खुल्ला लिपकिस करता दिखा कपल

Monday, Feb 16, 2026-05:06 PM (IST)

लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Harrison Ford और उनकी पत्नी Calista Flockhart एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को लॉस एंजेलिस में विमान से उतरने के बाद दोनों को टारमैक पर एक-दूसरे को किस करते और गले लगाते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

PunjabKesari

प्लेन से उतरने के बाद 83 वर्षीय फोर्ड और 61 वर्षीय फ्लॉकहार्ट ने खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इज़हार किया। दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते और मुस्कुराते नजर आए। शादी के करीब 26 साल बाद भी उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।

PunjabKesari

 

इस दौरान दोनों ने बेहद कैज़ुअल कपड़े पहने थे। फ्लॉकहार्ट, जिन्हें टीवी शो Ally McBeal से खास पहचान मिली, इस दौरान टैन कलर की लाउंज पैंट और डार्क ग्रे स्वेटर में नजर आईं। उनका सैंडी-टोन बॉब हेयरस्टाइल साइड पार्टेड और हल्का बिखरा हुआ था। उन्होंने डार्क राउंड सनग्लासेस भी पहने हुए थे, जो उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहे थे।

PunjabKesari

वहीं हैरिसन फोर्ड ने डार्क ब्लू जींस और हल्के ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी थी। उनका अंदाज़ हमेशा की तरह सिंपल और क्लासी दिखा।

PunjabKesari

दोनों की मुलाकात साल 2002 में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी और जून 2010 में उन्होंने शादी कर ली। इतने लंबे समय बाद भी उनका रिश्ता उतना ही मजबूत नजर आता है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News