98 एकेडमी अवॉर्ड्स oscars: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को मिला न्योता

Friday, Jun 27, 2025-01:37 PM (IST)

 बॉलीवुड डेस्क: दुनिया का सबसे प्रसिद्ध द एकडेमी अवॉर्ड्स ऑस्कर्स 15 मार्च 2026 को होने जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हुए हैं। यह हमारे भारतीय सिनेमा के लिए बहुत गौरव की बात है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ कई हॉलीवुड सितारों को मिलाकर कुल 534 नए मेंबर्स को द एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर्स का न्योता मिला है।

PunjabKesari

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों को मिला न्योता
ऑस्कर्स की लिस्ट में आना किसी भी कलाकार के लिए बहुत सम्मान की बात होती है और इस बार यह बेहतरीन मौका बॉलीवुड एक्टर कमल हासन और आयुष्मान खुराना को मिला है। यह ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए वोट देने के पात्र होंगे। इन बड़े कलाकारों के अलावा सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, और फिल्म डायरेक्टर पायल कपाड़िया को भी न्योता  गया है।        

हॉलीवुड सितारों लिस्ट में शामिल                                                                                           
बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड एक्टर्स भी इस बार लिस्ट में वोटिंग के लिए शामिल है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस ऑब्रे प्लाजा,एक्ट्रेस मार्गरेट क्वाली, एक्ट्रेस मोनिका बारबरो,एक्टर सेबेस्टियन स्टेन,एक्ट्रेस गिलियन एंडरसन, एक्टर माइक फेस्ट,एक्ट्रेस सिंगर एरियाना ग्रांडे,एक्टर जेरेमी स्ट्रॉन्ग,एक्टर जेसन मोमोआ के नाम सामने आए हैं। 

<

>

ऑस्कर्स कब और कहां होगा
ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 में 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। रिपोटर्स के मुताबिक द एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर्स विजेता के लिए वोटिंग 12 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक की जायेगी। ऐसा माना जा रहा है कि वोटिंग के बाद नॉमिनेशन की लिस्ट 22 जनवरी को पेश कर दी जायेगी। 

     
       


News Editor

Rahul Rana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News