पेरेंटिंग या पागलपन...फोटो के चक्कर में बच्चे को जबरदस्ती शेर पर बिठाने लगा पिता, भड़के लोग

Wednesday, Jun 18, 2025-04:44 PM (IST)

मुंबई: पिता का रोल मॉडल बनना बहुत जरूरी होता है क्योंकि वही बच्चों की सोच और आदतों को आकार देता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जो यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या हर पिता इसके लिए तैयार है? दरअसल,वीडियो  में एक व्यक्ति (जिसे बच्चे का पिता बताया जा रहा है) अपने बेटे को एक शेर के ऊपर जबरन बैठाकर फोटो खिंचवाता दिख रहा है वीडियो इंस्टाग्राम पेज Bad Parenting TV पर शेयर किया गया था जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और इसने लोगों के बीच जबरदस्त बहस छेड़ दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bad Parenting TV (@badparentingtv)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति छोटे बच्चे को शेर की पीठ पर बिठा रहा है। शुरुआत में शेर शांत नजर आता है लेकिन कुछ ही सेकंड में वह चिढ़ जाता है और पलटकर हमला करने की मुद्रा में आ जाता है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने ना सिर्फ पेरेंटिंग पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि जानवरों के प्रति क्रूरता पर भी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, उस आदमी को जेल में डाल देना चाहिए। ये सीधे-सीधे बच्चे की जान को खतरे में डालना है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News