Video Viral: न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट पर धूम-धाम से निकली 400 मेहमानों के साथ बारात, रुक-रुक कर देखने लग गए लोग

Friday, May 30, 2025-05:08 PM (IST)

मुंबई. भारतीय शादियां अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों, संगीत, नृत्य और शानदार आतिथ्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अब इस सांस्कृतिक धरोहर का असर न केवल भारत तक सीमित है, बल्कि यह विदेशों में भी उत्साहपूर्वक अपनाया जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक नज़ारा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaydeep Mehta (@trueeventslive)


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध वॉल स्ट्रीट पर इंडियन बारात निकली, जिसे वहां के लोग खड़े हो-होकर देखने लगे। इस बारात में लगभग 400 मेहमानों ने भाग लिया, जो पारंपरिक भारतीय परिधान में सजधज कर नाचते-गाते सड़कों पर निकले। डीजे की धमाकेदार बीट्स, नाचते हुए मेहमान और सजे-धजे दूल्हा-दुल्हन – इन सबने मिलकर न्यूयॉर्क की सड़कों को एक मिनी-इंडिया में तब्दील कर दिया। इस आयोजन में संगीत की जिम्मेदारी डीजे एजे ने संभाली थी, जो अमेरिका में भारतीय शादियों के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने इस अनोखे आयोजन के बारे में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा: “हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट को अस्थायी रूप से बंद करा दिया। ऐसा आयोजन कोई सोच भी नहीं सकता था। यह सचमुच ज़िंदगी में एक बार होने वाला अनुभव है।”

सोशल मीडिया पर मचा तहलका
 यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। वीडियो में ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच भारतीय साज-सज्जा में सजी हुई बारात को देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News