नाक में रुई और शरीर पर कफन...लाइक्स-व्यूज के चक्कर में शख्स ने किया मरने का नाटक

Monday, Sep 16, 2024-04:45 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर फेमस होने की पड़ी है। फिर इसके चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते। कई बार तो लोग रील बनाने और फेमस होने के चक्कर में अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। हाला ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे देख लोगों का दिमाग चक्करा गया। मामला यूपी के कासगंज का है, जहां एक शख्स ने रील के चक्कर में मरने का नाटक किया। वह कफन ओढ़कर सड़क पर लेट गया।

 

यह वीडियो @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया और दावा किया - Reel क्या न करा दे... उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में एक युवक ने चौराहे पर लेटकर मरने का ढोंग किया। पुलिस ने रीलपुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 41 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कफन ओढ़े सड़क पर चटाई बिछाकर लेटा हुआ है। उसकी नाक में रुई और गले में गेंदे के फूल की माला भी है। वहीं कुछ लोग खड़े हैं जिनमें एक तो जोर से चिल्लाता है बोलो- राम नाम सत्य है। इसके बाद अन्य हीहीहीही कर हंसने लगते है। बैकग्राउंड में बैरिकेड नजर आ रहा है, जिस पर कासगंज पुलिस लिखा दिख रहा है। अंत में शख्स उठकर बैठ जाता है। 

ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स का खूब खून खौल रहा है और सबका यही कहना है कि रील बनाकर फेमस होने के चक्कर में क्या लोग इतना गिर सकते हैं।
कुछ यूजर्स का कहना है कि पुलिस को ऐसे 'रीलपुत्रों' पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News