'उन्होंने इतना गंदा एक्सप्रेशन दिया..शख्स ने रिवील किया कियारा का ऑफ कैमरा एटीट्यूड, बताया मां के साथ कैसे आईं पेश

Tuesday, Jan 20, 2026-02:32 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। फैंस हमेशा एक्ट्रेस की एक्टिंग, लुक्स और उनके अंदाज की तारीफ करते नजर आते हैं। इन सबके बीच एक शख्स ने बताया कि कियारा ऑन द स्क्रीन तो सबका दिल जीतती है, लेकिन ऑफ स्क्रीन वो कैसी है इसे लेकर उसने अपना अनुभव शेयर किया।


हाल ही में एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बताता है वो अपनी मां के साथ दिल्ली-जयपुर फ्लाइट में बिजनेस क्लास में ट्रैवल कर रहा था, लेकिन गलती से उसकी मां गलत सीट पर बैठ गईं। जिस सीट पर उसकी मां बैठी थी वो कियारा की सीट थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WeBhartiya™ (@webhartiya)

शख्स ने आगे बताया कि जब कियारा वहां आईं और उन्होंने देखा कि उनकी सीट पर मेरी मां बैठी है तो उन्होंने इतना गंदा एक्सप्रेशन दिया कि जैसे उस सीट पर कोई नॉन सेलिब्रिटी इंसान बैठ ही नहीं सकता है। 

 

 

मालूम हो, इससे पहले कैबिन क्रू की एक लड़की भी कियारा के इस तरह के एटीट्यूड के बारे में बता चुकी है। उन्होंने बताया था कि कियारा हद से ज्यादा फेक एटीट्यूड दिखाती है, जबकि जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे काफी प्यारी हैं। 

वर्कफ्रंट पर कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में देखा गया था। वहीं अब कियारा जल्द ही यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। फिल्म से पिछले दिनों एक्ट्रेस का लुक भी सामने आया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News