आमिर खान ने गर्लफ्रेंड को दिया बेश्कीमती गिफ्ट, गौरी के हाथ में 40 डायमंड से जड़ी एक्वामरीन रिंग खींचा सबका ध्यान

Monday, Mar 23, 2026-05:33 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को एक बेहद खास और दुर्लभ एक्वामरीन रिंग गिफ्ट की है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। गौरी को जब इस अंगूठी के साथ देखा गया, तो इसके खूबसूरत स्काईब्लू कलर और अनोखे डिजाइन ने सभी को आकर्षित किया।

खास अंदाज में तैयार करवाई गई रिंग

यह अंगूठी कोई आम ज्वेलरी पीस नहीं है, बल्कि खास तौर पर डिजाइन करवाई गई है। इसे एक कस्टमाइज्ड ज्वेलरी कलेक्शन के रूप में तैयार किया गया, जिसमें दो अलग-अलग रिंग्स शामिल हैं।

आमिर खान ने एक ही डिजाइन चुनने के बजाय दो अलग-अलग रिंग्स बनवाने का फैसला किया। इसके पीछे उनका विचार यह था कि एक रिश्ते को किसी एक प्रतीक में नहीं बांधा जा सकता, बल्कि उसमें कई भावनाएं शामिल होती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

एक्वामरीन रिंग की खासियत

गौरी स्प्रैट द्वारा पहनी गई रिंग में लगा एक्वामरीन पत्थर ब्राज़ील से मंगवाया गया है। यह पत्थर अपने साफ, चमकदार और हल्के नीले रंग के लिए जाना जाता है। इस तरह के बड़े और उच्च गुणवत्ता वाले एक्वामरीन बेहद दुर्लभ माने जाते हैं।

इस पत्थर को गोल्ड सेटिंग में जड़ा गया है और इसके चारों ओर करीब 40 नैचुरल डायमंड्स लगाए गए हैं, जो इसकी चमक को और बढ़ाते हैं। इस रिंग को बनाने में कारीगरों ने सैकड़ों घंटे लगाए, जिससे इसकी बारीकी और खूबसूरती साफ झलकती है।

दूसरी रिंग में छिपा खास मतलब

इस जोड़ी की दूसरी अंगूठी में मेडागास्कर से लाया गया नैचुरल रूबी लगाया गया है। जहां एक्वामरीन शांति और सुकून का प्रतीक है, वहीं रूबी गहरे लाल रंग के साथ जुनून और ताकत को दर्शाता है।

  
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News