क्या एक ही छत के नीचे रहेंगी आमिर खान की पत्नियां और बच्चे? 100 करोड़ के आलीशान बंगले में शिफ्ट होने की उम्मीद

Saturday, Jul 11, 2026-11:44 AM (IST)

Bolywood desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए हैं। बीती 5 जुलाई को उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। इस बीच अब एक बार फिर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कयास शुरु हो गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर और गौरी जल्द ही एक बड़े और नए आशियाने में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं, जहाँ पूरा खान परिवार एक साथ वक्त बिता सकेगा।

मुंबई के पाली हिल में बनेगा नया ठिकाना

शादी के बाद फिलहाल यह कपल मुंबई के नरगिस दत्त रोड पर स्थित 'विलनोमोना' नामक एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहे है। अब ऐसी चर्चा चल रही है कि वे जल्द ही  यूनियन पार्क में स्थित पुनर्विकसित (Redeveloped) मरीना अपार्टमेंट्स के एक आलीशान परिसर शिफ्ट हो सकते हैं।  इस नए और भव्य हाई-राइज प्रोजेक्ट की अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसका प्रोडक्शन साल 2030 के आसपास पूरा होने की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari

'स्काई विला' में खास तौर पर डिजाइन होगा पर्सनल स्पेस

फिलहाल  सामने आई जानकारी के अनुसार यह एक बहुमंजिला इमारत होगी,जिसे स्काई विला नाम दिया जा सकता है। इस ब्लिडिंग को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां पर आमिर आमिर अपनी पत्नी गौरी और बेटे क्विन के साथ इस इमारत की सबसे ऊपरी तीन मंजिलों पर निवास करेंगे। इसमें से एक पूरी मंजिल को विशेष रूप से फैमिली गेट-टुगेदर, त्योहारों के जश्न और फिल्म जगत व बिजनेस जगत से जुड़े दोस्तों के लिए शानदार पार्टियों की मेजबानी करने के लिहाज से तैयार किया जा रहा है।

एक ही छत के नीचे अपनों को लाने के लिए भारी-भरकम एडवांस

आमिर खान की कोशिश है कि उनका पूरा परिवार अलग रहने के बजाय एक ही परिसर में आसपास रहे। इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस पेमेंट कर अतिरिक्त स्पेस बुक किया है। इस व्यवस्था के तहत उनके बड़े बेटे जुनैद खान के लिए एक पूरा फ्लोर निर्धारित किया गया है, जबकि पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के लिए भी अलग अपार्टमेंट्स तय किए गए हैं। इसके साथ ही आमिर की मां जीनत हुसैन और उनकी बहनें निखत व फरहत भी इसी कॉम्प्लेक्स का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, इस पूरे मामले और रियल एस्टेट निवेश पर अभी तक आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 


News Editor

Radhika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News