एक्स वाइफ किरण राव संग आमिर खान ने महाराष्ट्र सीएम से की मुलाकात, खास लक्ष्य पर  हुई बातचीत

Tuesday, Mar 17, 2026-05:02 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार आमिर खान फिल्ममेकर किरण राव से तलाक के बाद भी अक्सर उनके साथ नजर आते हैं। अब हाल ही में इस एक्स कपल ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देशय लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाना था। सुपरस्टार संग इस मुलाकात के बाद सीएम ने खास पोस्ट भी शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है।


 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जल-संरक्षित महाराष्ट्र के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए। आज मुंबई में पानी फाउंडेशन के पैन-महाराष्ट्र फार्मर कप के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता की। विभिन्न जलवायु अनुसंधान संस्थानों ने संकेत दिया है कि इस साल 'अल नीनो' का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए जल संरक्षण की योजना इस आधार पर बनाई जानी चाहिए कि राज्य में सामान्य बारिश का लगभग 80 प्रतिशत ही होगा। पानी फाउंडेशन के पिछले कार्यों के अनुभव के आधार पर, मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल भी फाउंडेशन की पहल के माध्यम से किसान और ग्रामीण लोग एक बार फिर जल संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक होंगे।’  


वहीं, किरण राव ने इस मुलाकात के बारे में कहा, ‘यह पानी फाउंडेशन के लिए है। हम सरकार के साथ मिलकर बहुत काम कर रहे हैं। काम बहुत अच्छा चल रहा है। हम पूरे महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। यह बैठक बहुत ही सकारात्मक और सार्थक रही।’

 

 बता दें कि आमिर खान की यह फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और पानी की कमी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से काम करती है।इस फाउडेशन में आमिर की एक्स वाइफ भी काफी समय से जुड़ी है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News