बर्थडे नाइट पर गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ संग डिनर पर निकले आमिर खान, सबको एक साथ देख हैरान रह गए फैंस

Sunday, Mar 15, 2026-10:00 AM (IST)

मुंबई.बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। अपने इस खास दिन को आमिर ने बेहद साधारण अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने न तो कोई बड़ी पार्टी रखी और न ही कोई भव्य समारोह किया। इसके बजाय उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ शांत माहौल में बिताना पसंद किया। बर्थडे नाइट पर आमिर खान मुंबई में डिनर के लिए बाहर जाते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दोनों को साथ देखा गया, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

इस मौके पर आमिर खान ने ब्लैक कलर की लाइनिंग वाली टी-शर्ट पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद सिंपल और कूल नजर आया। वहीं गौरी ने ग्रीन कलर के टॉप और जींस में काफी स्टाइलिश दिखीं। दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक्स वाइफ और बेटे के साथ दिखा पारिवारिक रिश्ता

इस छोटे से सेलिब्रेशन में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल रहीं। उनके साथ आमिर और किरण के बेटे आजाद राव खान भी नजर आए।

 

डिनर के बाद जब सभी एक साथ बाहर निकले तो यह नजारा देखकर कई फैंस हैरान रह गए। आमिर आगे की सीट पर बैठे नजर आए, जबकि पीछे की सीट पर किरण, आजाद और गौरी एक साथ बैठे दिखाई दिए। इस पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।

काम में व्यस्त हैं आमिर खान

बताया जा रहा है कि आमिर खान इस साल अपना जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने के मूड में नहीं थे, क्योंकि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म Ek Din के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार की जा रही है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News