आमिर खान ने सलमान को दी ‘सिकंदर’ के लिए शुभकामनाएं, कहा-उनकी फिल्म आ रही है और मेरी तरफ से..

Friday, Mar 14, 2025-05:07 PM (IST)

मुंबई.  सुपरस्टार सलमान खान इस ईद पर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भाईजान को उनकी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


 


आमिर खान ने कहा, 'सिकंदर’ के लिए सलमान को शुभकामनाएं। उनकी फिल्म आ रही है और मेरी तरफ से बहुत-बहुत मुबारकबाद और बधाई और बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सब उसका इंतजार कर रहे हैं। ए.आर. मुरुगदॉस के साथ मैंने गजनी की थी। वो बहुत ही कमाल के डायरेक्टर हैं। मुरुगादॉस और सलमान का कॉम्बिनेशन देखने में सभी लोगों को मजा आएगा।

 

बता दें, सलमान खान स्टारर सिकंदर का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है, जबकि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News