गायकों बहुत शोषण होता है..अरिजीत के रिटायरमेंट के बाद अभ‍िजीत सावंत का शॉकिंग खुलासा

Thursday, Feb 05, 2026-04:58 PM (IST)

मुंबई. मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था। उनके इस फैसले का कोई सपोर्ट करता नजर आया तो कोई दुख जाहिर करता दिखा। वहीं, हाल ही में अरिजीत के फैसले के बाद सिंगर अभिजीत सावंत ने शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए गायकों को कम भुगतान मिलने का मुद्दा भी उठाया। 
  
PunjabKesari

  
हाल ही में पेंटारिस स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर अभिजीत सावंत ने गायकों के भुगतान और रॉयल्टी को लेकर बात की। सिंगर ने कहा गायकों को अक्सर एक निश्चित और सीमित राशि का भुगतान क्यों किया जाता है? उन्होंने कहा कि लोग नहीं चाहते कि गायक फिल्म से भी ज्यादा मशहूर हो जाएं। इसीलिए उन्हें एक निश्चित रकम दी जाती है। संगीतकारों को अभी भी फिल्म संगीत के लिए रॉयल्टी नहीं मिलती। इसलिए बिद्दू, जिन्होंने 'लफ्जों में' फिल्म में काम किया, उन्होंने विदेशों में भी कुछ गाने गाए और उन्हें उन दो गानों से इतनी रॉयल्टी मिलती है कि वे उस पैसे से अपना पूरा जीवन गुजार सकते हैं। हमें तो अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं मिलता।


  
अभिजीत ने बताया कि यह व्यवस्था इसलिए कायम है क्योंकि गायक खुद अवसर खोने से डरते हैं। कई कलाकार सिर्फ अपनी आवाज को फिल्म में शामिल करवाने के लिए गलत शर्तों पर सहमत हो जाते हैं। सिंगर खुद लालची होते हैं और वे जानते हैं कि अगर यह गाना मेरी आवाज में किसी बड़े स्टार के लिप-सिंक के साथ रिलीज हो जाए, तो मैं इस गाने का इस्तेमाल पूरी जिंदगी कर सकता हूं। गायकों को खुद पैसे की चाह नहीं होती, क्योंकि वे सिर्फ गाना गाना चाहते हैं या किसी खास निर्माता के साथ काम करना चाहते हैं। हमें जो भी रकम मिलती है, हम उसे मान लेते हैं। क्योंकि अगर हम नहीं करेंगे, तो कोई और करेगा। हमारा बहुत शोषण होता है।
 


 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News