नहीं रहे अभिषेक बच्चन के मेकअप मैन अशोक सावंत, छूटा 27 साल का साथ, एक्टर ने व्यक्त किया शोक

Monday, Nov 10, 2025-01:26 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस वक्त बड़े सदमे में हैं। एक्टर के बेहद करीब और उनके मेकअप आर्टिस्ट दादा अशोक सावंत का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है और दादा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर दादा अशोक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें  शेयर कीं और लिखा- “अशोक दादा और मैंने साथ में 27 साल काम किया। वो मेरी पहली फिल्म से ही मेरा मेकअप कर रहे थे। वो सिर्फ मेरी टीम का हिस्सा नहीं थे, वो मेरे परिवार का हिस्सा थे। उनके बड़े भाई दीपक करीब 50 साल तक मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) के मेकअप मैन रहे।”
  

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

आगे अभिषेक ने बताया, “पिछले कुछ सालों से वो बीमार रहा करते थे, इसलिए हमेशा मेरे साथ सेट पर नहीं रह पाते थे। पर जब भी मैं शूटिंग करता था, ऐसा कोई दिन नहीं रहा होगा, जब वो मुझसे मिलने न आए हों। उनके असिस्टेंट मेरा मेकअप कैसा कर रहे हैं, इसका पूरा खयाल रखते थे। वो सबसे प्यारे, नेक और मिलनसार इंसान थे। उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कुराहट रहा करती थी। हमेशा गर्मजोशी से मिलते थे और अपने बैग में नमकीन चिवड़ा या भाकरवड़ी जरूर रखा करते थे। बीती रात हमने उन्हें खो दिया।”


सबसे पहले छूते थे अशोक दादा के पैर
अभिषेक बच्चन ने अशोक दादा को खोने पर  लिखा, “मैं किसी भी नए फिल्म का पहला शॉट जब देता था, वो पहले शख्स होते थे, जिनके पैर छूकर मैं आशीर्वाद लिया करता था। अब मैं जन्नत की ओर देखूंगा और मैं ये जानता हूं कि आप मुझे देख रहे हैं और दुआएं दे रहे हैं। शुक्रिया दादा, आपके प्यार के लिए, खयाल रखने के लिए, आपके टैलेंट और मुस्कुराहट के लिए। ये सोचने भर से ही दिल टूट जा रहा है कि मैं काम पर जाऊंगा और पता चलेगा कि आप मेरे साथ नहीं हैं। मैं दुआ करता हूं आपको शांति मिले और जब हम फिर से मिलेंगे तो मैं आपको जोर से गले लगाऊंगा। आपकी आत्मा को शांति और खुशी मिले अशोक सावंत।”

अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस व अन्य सेलेब्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News