Big Boss 19: ''जान निकल जाएगी..अशनूर के साथ अभिषेक की प्यार पर चर्चा, एक्ट्रेस ने भी सुनाया हाल-ए-दिल

Monday, Nov 03, 2025-03:22 PM (IST)

मुंबई. सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में आए दिन नए-नए टर्न्स एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही शो में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती भी सुर्खियों में बनी हुई है। अशनूर की अभिषेक बजाज से बढ़ती नजदीकियों के खूब चर्चे हो रहे हैं। यहां तक कि एक्टर की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल भी उनकी अशनूर संग बॉन्डिंग पर निशाना साध चुकी हैं। हालांकि, अब तक अभिषेक अपनी पिछली जिंदगी को लेकर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन हालिया एपिसोड में उन्हें अशनूर के साथ प्यार पर चर्चा करते देखा गया।

PunjabKesari

 

हाल ही में सामने आए नए प्रोमों में देखा जा सकता है कि अभिषेक और अशनूर रात के अंधेरे में घर के एक कोने में बैठे नजर आते हैं। इस दौरान दोनों प्यार पर चर्चा करते दिखते हैं। अभिषेक, अशनूर से पूछते हैं- 'तुम्हें कभी प्यार हुआ है?' जवाब में अशनूर कहती हैं- 'नहीं, मगर होगा। आई लव लव।' इस पर अभिषेक जवाब में कहते हैं- 'मुझे हुआ था। प्यार में आपको सब कुछ अच्छा लगता है। सब। जैसे फिल्मों में होता है ना म्यूजिक बजता है, ये सब सच में होता है। प्यार सबसे बड़ा इमोशन होता है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss (@biggbosscolors.tv)

वहीं, अशनूर कौर कहती हैं- 'एक समय के बाद जो भी इंसान करता है, वो सब प्यार के लिए ही करता है।' इस पर अभिषेक कहते हैं- 'तुम्हें पता है, प्यार में सबसे बुरी फीलिंग क्या होती है? जब वही इंसान आपका दिल तोड़ देता है। ऐसा लगता है जैसे जान निकल जाएगी। प्लास्टिक की बोतल देखी है? उसे क्रश करने के बाद जैसे उससे पानी निकलने लगता है, वैसे ही जान निकलती है आपकी।' इस दौरान एक्टर काफी इमोशनल दिखाई दिए।


आकांक्षा ने एक्स पति अभिषेक पर लगाए थे आरोप
दूसरी तरफ बाहर अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने एक्टर पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News