दुखदः अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Wednesday, Sep 21, 2022-09:44 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  दिवंगत एक्टर अशोक कुमार की बेटी और एक्ट्रेस भारती जाफरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे से बीमारी से ग्रसित थीं। भारती के निधन की खबर नंदिता दास ने दी है और कहा कि वह भारती जाफरी को बहुत मिस करेंगी। अशोक कुमार की बेटी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

PunjabKesari

 

नंदिता दास ने भारती के निधन पर दुख जाहिर करते हुए मीडिया को बताया कि वह बहुत ही जिंदादिल महिला थी। उनका जाना मेरे लिए दुख की बात है। अनुराधा पटेल और कंवलजीत सिंह मेरे परिवार और मित्र के समान हैं। भारती जी ने हमें बहुत प्यार किया है। वह मुझे हमेशा मेरे जन्मदिन पर बधाई देती थी और मेरे लिए अपनी यात्रा से कुछ उपहार लेकर आती थी। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली एक्ट्रेस भी थी।

PunjabKesari

 

बता दें, भारती जाफरी ने हजार चौरासी की मां, सांस और दमन अ विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी से शादी रचाई थी और अनुराधा पटेल उनकी बेटी है।  वहीं भारती के पिता अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के एक जाने माने एक्टर थे, जिन्हें इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। अशोक कुमार ने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News