धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, लिखा- मैं एक छोटे गलत कमेंट से भी हर्ट हो जाता हूं। इसलिए...

Thursday, Jul 11, 2019-12:45 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बता दें धर्मेंद्र फिल्मों में भले ही कम नजर आते हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अक्सर दिखाई दे जाती है। लेकिन अब धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। जिसके संकेत उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दिए हैं। 
PunjabKesari
धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘दोस्तों, ढेर सारा प्यार। मैं एक बेहद ही इमोशनल व्यक्ति हूं। मैं एक छोटे गलत कमेंट से भी हर्ट हो जाता हूं। इसलिए मैं अब आपको कभी परेशान नहीं करने वाला हूं।” धर्मेंद्र के इस बयान को देखते हुए माना जा रहा है की वो सोशल मीडिया को अलविदा कहने जा रहे हैं।
PunjabKesari
धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनसे कमेंट्स को लेकर माफी मांग रहे हैं। उनके फैन्स पोस्ट पर कमेंट करके कह रहे हैं कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं।
PunjabKesari
बता दें धर्मेंद्र समय समय पर अपने डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि धर्मेंद्र भले परदे से दूर हो, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के जुड़े हुए है। 

 


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News