एक्टर हैदर कजमी के सिर से उठा मां का साया, 87 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Monday, Feb 09, 2026-03:01 PM (IST)

मुंबई. मशहूर फिल्म एक्टर और निर्माता हैदर कजमी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां नर्जिस कजमी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मां के इस दुनिया से गुजर जाने पर एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं।

 
मां को खोने के बाद हैदर कज़मी ने बताया कि उनकी मां को फिल्मों से बेहद लगाव था। वे उनके काम को समझती थीं और हमेशा आगे बढ़ने के लिए हौसला देती थीं। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के पाली गांव में बनी हैदर कजमी फिल्म सिटी की पूरी देखरेख भी उनकी मां खुद करती थीं। ये फिल्म सिटी उनके जीवन का अहम हिस्सा रही है लेकिन इसके बावजूद उन्हें सादा और गांव की जिंदगी ज्यादा पसंद थी। वे हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं और सादगी के साथ जीवन बिताया।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝘏𝘺𝘥𝘦𝘳 𝘒𝘢𝘻𝘮𝘪 (@hyderkazmi)

एक्टर ने बताया कि उनकी मां हर मुश्किल वक्त में वे उनके साथ खड़ी रहीं और उन्हें सही रास्ता दिखाया। बेटे की कामयाबी में उनका विश्वास और आशीर्वाद हमेशा शामिल रहा है। हैदर कजमी कई बार ये कह चुके हैं कि अगर आज वे इस मुकाम पर हैं तो उसमें उनकी मां का सबसे बड़ा हाथ है।


 
अपनी मां को याद करते हुए हैदर कजमी ने कहा, 'बहुत दुख के साथ, मैं आपको बता रहा हूं कि मेरी प्यारी मां,  नरजिस काज़मी, आज शाम हमें छोड़कर चली गईं। वह मेरी परी, मेरी ताकत और इस जीवन में मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद थीं।' उन्होंने बताया कि मां से मिला प्यार और अपनापन शब्दों में बयान करना मुमकिन नहीं है। उनके लिए उनकी मां एक ऐसी रोशनी थीं जो कभी बुझती नहीं बल्कि दुआ बनकर हमेशा साथ रहती है।


आगे हैदर ने बताया कि उनकी मां की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पाली गांव में ही किया जाए। उनकी इस ख्वाहिश का सम्मान करते हुए आज शाम मिट्टी मंजिल पाली में ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News