फेमस एक्ट्रेस Mary Beth Hurt का 79 की उम्र में निधन, अल्जाइमर डिसिज से थी ग्रस्त

Monday, Mar 30, 2026-02:32 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्ट्रेस मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई है और फैंस से लेकर कलाकार तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी बेथ हर्ट ने रविवार सुबह न्यू जर्सी के जर्सी सिटी में अंतिम सांस ली। उनके आखिरी समय में उनका परिवार उनके साथ मौजूद था। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी मौली श्रैडर और पति पॉल श्रैडर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।


टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट का निधन रविवार सुबह जर्सी सिटी में हुआ। उनके आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके आसपास मौजूद था। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी मौली श्रैडर और पति पॉल श्रैडर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

खबरों के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट काफी समय से अल्जाइमर डिसिज से जूझ रही थी।  
मौली श्रैडर और पॉल श्रैडर ने मैरी बेथ हर्ट के निधन की जानकारी और श्रद्धांजलि देते हुए अपने पोस्ट लिखा, ‘वह एक एक्ट्रेस, एक पत्नी, एक बहन, एक मां, एक चाची, एक दोस्त थीं, और उन्होंने इन सभी भूमिकाओं को गरिमा और मजबूती के साथ निभाया है। हालांकि हम सभी दुख में हैं, लेकिन यह जानकर थोड़ी संतुष्टी मिलती है कि अब वह कष्ट और दर्द से मुक्त हैं और शांति से अपनी बहनों के पास चली गई हैं।’

  
मैरी बेथ हर्ट का करियर

मैरी बेथ हर्ट ने अपने करियर की शुरुआत 1974 में एक टीवी शो से की थी। इसके बाद उन्होंने 1978 में फिल्म ‘इंटीरियर्स’ के जरिए बड़े पर्दे पर कदम रखा। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘क्राइम्स ऑफ द हार्ट’, ‘द बेनेफैक्टर्स’ और ‘ट्रेलॉनी ऑफ द वेल्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अदाकारी को हमेशा सराहा गया और उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News