Nikki Murder Case: दहेज के लालच में क्रूरता,बहू को जिंदा जलाया...निक्की भाटी केस पर फूटा टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा
Wednesday, Aug 27, 2025-02:35 PM (IST)

मुंबई: इस समय पूरे देश में ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस से सनसनी मची हुई है। 28 साल की निक्की मर्डर केस की बात करें, तो दहेज के मामले में उसके पति और ससुराल वालों ने आग लगा कर उसकी हत्या कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। इस केस पर कई स्टार्स ने रिएक्ट किया।
अब इस घटना पर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वो इस केस के बारे में सुनकर काफी शॉक्ड हैं। एक्ट्रेस ने इस भयानक घटना के आरोपियों के लिए भी कड़ी सजा की मांग की है।
रिद्धिमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर देशभर में महिलाओं पर होने वाली तीन स्टोरी शेयर की है। घटनाओं के साथ उन्होंने लिखा तीन अलग-अलग मामले, मर्दों के भेष में तीन कायर। इस स्टोरी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-'खूनी अपराधी, महिलाओं के खिलाफ दहेज से जुड़े क्राइम लालच से प्रेरित होते हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती और क्रूरता का कोई अंत नहीं होता। इन चेहरों को देखिए, ये अमानवीयता के प्रतीक है। हमारी न्याय व्यवस्था को कड़ी सजा देना चाहिए तभी हम इस क्रूरता को खत्म कर सकते हैं।'
निक्की मर्डर केस की बात करें तो उत्तर प्रदेश के नोएडा में 28 साल की निक्की नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर आग लगा दी। इसके पीछे की वजह दहेज था। बताया जा रहा है कि उन्होंने उसके परिवार से 35 लाखकी मांग की थी। निक्की केस में अब तक दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में निक्की के साथ मारपीट होते दिख रही है। वहींं दूसरी वीडियो निक्की को आग लगने के बाद सीढ़ियों से नीचे आते नजर आ रही है।