एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का 82 की उम्र में निधन, लंबे समय से पार्किंसंस रोग से थीं पीड़ित

Tuesday, Mar 24, 2026-03:15 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वैलेरी के निधन की पुष्टि उनकी दोस्त स्टेसी साउथर ने फेसबुक के जरिए की है। साथ ही उनकी अंतिम इच्छा का भी खुलासा किया।
 

वैलेरी पेरिन की फ्रेंड साउथर ने बताया कि साल 2015 में पार्किंसंस रोग का पता चलने के बाद से पेरिन इलाज के खर्च के चलते आर्थिक तंगी का सामना कर रही थीं। पेरिन ने अपनी बीमारी का सामना पूरे साहस के साथ किया। उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। वह एक सच्ची प्रेरणा थीं, जिन्होंने जीवन को पूरी तरह से जिया। उनके बिना यह दुनिया कम खूबसूरत लगती है।

PunjabKesari

 

साथ ही साउथर ने बताया कि पेरिन की अंतिम इच्छा फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफन होने की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस की अंतिम इच्छा पूरी करने में फैंस से मदद करने की अपील की। उन्होंने मदद के लिए दान करने और पैसे जुटाने के अभियान को शेयर करने को कहा।
 
 काम की बात करें तो पेरिन हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने फिल्म 'स्लॉटरहाउस-फाइव' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बॉब फॉस की फिल्म 'लेनी' से उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।
इसके अलावा वह डब्ल्यू.सी. फील्ड्स, मी एंड मिस्टर बिलियन, द इलेक्ट्रिक हॉर्समैन, कांट स्टॉप द म्यूजिक, द बॉर्डर और वॉटर जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। इसके अलावा नॉर्दर्न एक्सपोजर, होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट और ईआर जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी दिखाई दीं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News