Bollywood Top 10: सिद्धार्थ संग अदिति राव की सीक्रेट वेडिंग,Stree 2 के इस स्टार पर यौन शोषण का मामला दर्ज

Monday, Sep 16, 2024-07:47 PM (IST)

 मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी  ने 16 सितंबर को सिद्धार्थ संग शादी रचाई। शादी की तस्वीरें कपल ने इंस्टा पर शेयर की हैं। शादी के 3 साल बाद  कुंडली भाग्य की 'प्रीता' यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की सूनी गोद भरने जारी हैं। इतना ही नहीं 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की 'परी' उर्फ एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने शादी के 11 साल बाद मां बनने का सौभाग्य पाया।  इसके अलावा  के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर...

 

 

मंदिर में सादगी से अदिति-सिद्धार्थ ने रचाई शादी


 बाॅलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं। अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को सिद्धार्थ संग शादी रचाई। शादी की तस्वीरें कपल ने इंस्टा पर शेयर की हैं। कपल ने साउथ इंडियन ट्रेडिशनल में शादी रचाई। कपल ने मंदिर में सात फेरे लिए। लुक की बात करें तो अदिति ने अपने इस खास दिन के लिए खूबसूरत साड़ी को चुना जिसका गोल्डन बाॅर्डर है। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी दुल्हन बनी अदिति के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

प्रेग्नेंट हैं टीवी की 'प्रीता'

 

कुंडली भाग्य की 'प्रीता' यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार शादी के 3 साल बाद श्रद्धा की सूनी गोद भरने जो जारी हैं। जी हां, श्रद्धा जल्द ही पति राहुल नागल संग नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। यूं तो लंबे समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं थी लेकिन एक्ट्रेस ने इन पर चुप्पी साधी थी वहीं 15 सिंतबर को श्रद्धा आर्या और उनके पति राहुल नागल ने फाइनली प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर दी है।


घर आई लक्ष्मी: शादी के 11 साल बाद मां बनीं 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की 'परी'

 

 साल 2024 बाॅलीवुड के कई स्टार्स कपल्स के लिए खुशियां लेकर आया है। इस साल कई हसीनाओं की सूनी गोद भरने वाली हैं। वहीं कुछ स्टार्स कप्लस के घर नन्हें मुन्नों की किलकारी गूंज गई है। जहां कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्यारी सी बेटी का स्वागत किया।वहीं अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की 'परी' उर्फ एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा है। हसीना ने शादी के 11 साल बाद मां बनने का सौभाग्य पाया।  

 

अमाला पाॅल ने तीन महीने बाद दिखाया बेटे का चेहरा

 

साउथ एक्ट्रेस अमाला पाॅल इस समय अपनी लाइफ के खूबसूरत पल मदरहुड को एंजाॅय कर रही हैं। अमाला ने इसी साल जून में पति जगत देसाई संग पहले बच्चे का स्वागत किया था। अमाला ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने इलाई रखा है। यूं तो कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करता रहता है लेकिन अभी तक उन्होंने इलाई का चेहरा किसी को नहीं दिखाया। ऐसे में कपल इलाइ के चेहरे को देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं इब अमाला ने लगभग तीन महीने बाद अपने लाडले के चेहरे का दीदार फैंस को करवा दिया है। अमाला ने ओणम के मौके पर कपल ने फैंस को ट्रीट देते हुए बेटे का फेस रिवील कर दिया है। 


हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही दीपिका-रणवीर ने बेटी संग करवाया फोटोशूट!

 

बाॅलीवुड के प्यारे कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंटहुड क्लब में शामिल हो गए हैं। दीपिका रणवीर के घर 8 सितंबर को प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी। घर में लक्ष्मी के आने की खबर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की जिसके बाद तो बधाइ देने वालों का तांता ही लग गया। वहीं बीते दिन ही दीपिका रणवीर अपनी नन्हीं परी को लेकर घर पहुंचे। इसी बीच दीपिका रणवीर की प्यारे से बच्चे संग कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

कब मम्मी-पापा बनेंगे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शादी के करीब 3 महीने बाद बेबी प्लानिंग को लेकर किया खुलासा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। अब कपल की शादी को करीब 3 महीने होने जा रहे हैं और कई बार सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ चुकी हैं। इन सब खबरों के बीच अब कपल ने अपने बेबी प्लान को लेकर खुलासा किया और ये भी बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं।

 

बच्चा सांवला न हो हर दिन एक रसगुल्ला खाया करो...गोरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट मसाबा गुप्ता को मिली ऐसी सलाह


 दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति सत्यदीप के पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में उन्होंने पति संग एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया था, लेकिन मां बनने से पहले उन्हें होने वाले बच्चे को लेकर कुछ महिलाओं ने अजीबो-गरीब सलाह दी, जिसका खुलासा हाल ही में मसाबा ने एक इंटरव्यू में किया है।

दो नहीं तीन बच्चों के पिता होते Govinda! 3 महीने की मासूम की हो गई मौत..पत्नी सुनीता आहूजा ने सालों बाद किया खुलासा

हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में ये एक्टर अपनी पत्नी सुनीता संग एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे किए हैं। सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्तों से लेकर कई किस्से सुनाए हैं। उन्होंने 'टाइमआउट विद अंकित' पॉडकास्ट में अपने बच्चों यश और टीना के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने तीन महीने की एक बेटी को खो दिया था।

 

Stree 2 के इस स्टार पर यौन शोषण का मामला दर्ज, 21 साल की महिला का आरोप- 'मुझे पीटा और बार-बार किया रेप..

 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव  की रिलीज हुई हालिया फिल्म स्त्री 2 सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है और तगड़ा क्लेकशन किया है। लेकिन हाल ही में अब इस फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सुधांशु पांडे के बाद मदालसा शर्मा ने भी छोड़ा Anupama शो, कहा-उनके किरदार में ज्यादा चमक और मसाला नहीं बचा  

 

 टीवी सीरियल अनुपमा दर्शकों के फेवरेट सीरियल्स में से एक है। यह शो लगभग 4 सालों से लगातार लोगों का एंटरटेन करता आ रहा है और टीवी का नंबर 1 शो बन गया है, लेकिन हाल ही में अनुपमा में काव्या का रोल निभाने वाली मदालशा शर्मा ने दर्शकों को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है और इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद  खुद एक इंटरव्यू में दी है।  

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News