गर्लफ्रेंड दीवा धवन संग जल्द सात फेरे लेंगे आदित्य रॉय कपूर, इस दिन बजेगी शहनाई

Wednesday, Aug 21, 2019-10:38 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आदित्य मॉडल दीवा धवन को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब खबर आ रही हैं कि दोनों का रिलेशनशिप काफी स्ट्रांग है और वह इससे आगे बढ़ने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल अगले कुछ महीनों में सगाई कर सकता है।

PunjabKesari,आदित्य रॉय कपूर इमेज,आदित्य रॉय कपूर फोटो,आदित्य रॉय कपूर पिक्चर,

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य और दीव आने वाले कुछ महीने में सगाई और अगले साल यानी 2020 में एक हाई-प्रोफाइल शादी करेंगे। हालांकि आदित्य और दीवा की ओर से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।


PunjabKesari, दीवा धवन इमेज,दीवा धवन फोटो,दीवा धवन पिक्चर

 

आदित्य रॉय कपूर ने बताया था अच्छी दोस्त

आदित्य अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया या लोगों के सामने ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। करण जौहर के चैट शो कोफी विद करण में भी आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर कहा था कि वो सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं।

PunjabKesari, दीवा धवन इमेज,दीवा धवन फोटो,दीवा धवन पिक्चर

 

कौन है दीवा धवन

बता दें कि दीव जानी-पहचानी मॉडल हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में 14 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दिया। दीवा देश के बड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी, वीवी वलाया और मनीष अरोड़ा के साथ काम कर चुकी हैं।

PunjabKesari,आदित्य रॉय कपूर इमेज,आदित्य रॉय कपूर फोटो,आदित्य रॉय कपूर पिक्चर,

काम की बात करें तो आदित्य इन दिनों फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें आदित्य के अपोजिट दिशा पाटनी हैं। दिशा-आदित्य के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News