नवरात्रि में सिंगर अदनान सामी के सिर से उठा मां का साया, 77 की उम्र में नौरीन का निधन

Monday, Oct 07, 2024-12:21 PM (IST)

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से इन दिनों बेहद ही दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आ रही हैं।  कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा था। वहीं अब सिंगर अदनान शामी के सिर से मां का साया उठ गया है।

 

PunjabKesari

जी हां, अदनान शामी की मां बेगम नौरीन सामी का निधन हो गया है। जीवन का सबसे कठिन दौर वही होता है जब आपके सिर से मां साया उठ जाए। वही हाल फिलहाल सिंगर अदनान सामी का हो रखा है।

PunjabKesari

 

सोमवार को अदनान ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर मां बेगम नौरीन सामी के गुजर जाने की जानकारी दी। मां की तस्वीर शेयर कर अदनान सामी ने लिखा-'मैं गहरे दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की जानकारी देता हूं। हम अत्यंत शोक में डूबे हुए हैं, वह एक अविश्वनसनीय महिला थीं। जिन्होंने अपने करीब रहने वाले हर एक शख्स को प्यार और खुशियां दीं। हम उनको बेहद याद करेंगे। अल्लाह उनकी दिवगंत आत्मा का शादी प्रदान करने, इसके लिए हम दुआ करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)

 

बता दें कि साल 1947 में अदनान शामी की मां बेगम नौरीन सामी खान के जन्म हुआ था। ऐसे में 77 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है हालांकि उनकी मौत की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। 


 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News