ब्लैक ट्विनिंग में Adrien-Georgina की इवेंट में स्टाइलिश एंट्री, वाइंस्टीन विवाद के बीच पहली पब्लिक अपीयरेंस ने खींचा ध्यान

Sunday, Mar 15, 2026-05:18 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. Adrien Brody और Georgina Chapman ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल हॉलीवुड इवेंट में साथ नजर आकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऑस्कर से पहले होने वाले ग्लैमरस इवेंट्स में से एक, Creative Artists Agency की प्री-ऑस्कर पार्टी में यह जोड़ी एक साथ पहुंची। दोनों ने यह सार्वजनिक उपस्थिति ऐसे समय में दी है जब चैपमैन के पूर्व पति Harvey Weinstein का एक नया इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है।

 PunjabKesari
लुक की बात करें तो इस दौरान ब्रॉडी और चैपमैन ब्लैक ट्विनिंग करते नजर आए। जॉर्जिना चैपमैन इस इवेंट में ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ओपन-टो हील्स पहनीं और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को क्लासिक रखा।

PunjabKesari

दूसरी ओर, ऑस्कर विजेता एड्रियन ब्रॉडी ने ब्लैक जैकेट को व्हाइट टी-शर्ट के साथ पेयर किया। इसके साथ उन्होंने फिटेड ट्राउजर और चमकदार ड्रेस बूट्स पहने, जिससे उनका लुक कैजुअल और एलिगेंट दोनों नजर आया।

PunjabKesari

2019 से साथ हैं दोनों

ब्रॉडी और चैपमैन साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। इवेंट के दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए और कई जगह हाथों में हाथ डाले नजर आए। उनकी केमिस्ट्री ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

PunjabKesari

2017 में टूटा था चैपमैन का पहला रिश्ता

गौरतलब है कि जॉर्जिना चैपमैन पहले फिल्म निर्माता हार्वी वाइंस्टीन की पत्नी थीं। साल 2017 में The New York Times की एक रिपोर्ट के बाद वाइंस्टीन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद चैपमैन और वाइंस्टीन अलग हो गए थे। तब से चैपमैन अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखती आई हैं। हालांकि हाल के वर्षों में वह एड्रियन ब्रॉडी के साथ कई सार्वजनिक आयोजनों में नजर आ चुकी हैं और दोनों की जोड़ी को अक्सर हॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिना जाता है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News