ऐतिहास रचने के बाद अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी स्मृति मंधाना, बॉलीवुड डायरेक्टर संग इस दिन लेंगी 7 फेरे

Monday, Nov 03, 2025-02:20 PM (IST)

मुंबई. टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर और विमेंस टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना  इस वक्त दोहरी खुशी मना रही हैं। पहले उन्होंने 2 नवंबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर पूरे देश को गर्व महसूस कराया और अब वह अपनी निजी जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उनके होने वाले पति बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।

PunjabKesari

वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 62 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद से टीम और फैन्स जश्न मना रहे हैं। खुद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इस जीत को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा पल बताया।

 
PunjabKesari

अब क्रिकेट ग्राउंड से बाहर भी स्मृति सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति, 20 नवंबर 2025 को उनके होमटाउन सांगली, महाराष्ट्र में शादी रचाएंगी। यह शादी किसी प्राइवेट फंक्शन की तरह नहीं बल्कि एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

PunjabKesari

 

कौन हैं स्मृति मंधाना के होने वाले पति पलाश मुच्छल?

बता दें, स्मृति के होने वाले पति पलाश मुच्छल एक जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और फिल्ममेकर हैं। वह मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं।
दोनों की मुलाकात करीब 6 साल पहले हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2024 में स्मृति और पलाश ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था, जिसके बाद से दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

पलाश मुच्छल का करियर

30 वर्षीय पलाश मुच्छल ने 2014 में फिल्म "ढिश्कियाऊं" से बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने कई हिट गानों के लिए संगीत दिया और 2022 में आई फिल्म ‘अर्ध’ से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। फिल्म इंडस्ट्री में वह एक टैलेंटेड और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News