Stree 2 की सफलता के बाद Shraddha की हो सकती है ''कृष 4'' में एंट्री, Hrithik संग पहली बार करेंगी काम

Sunday, Aug 18, 2024-02:45 PM (IST)

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।वह इस सफलता का आनंद ले रही हैं और अब एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अगले साल रिलीज़ होने वाली ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 में भी दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि अभी तक मेकर्स ने नहीं की है, लेकिन पिछले साल ऋतिक ने कृष 4 में श्रद्धा की एंट्री का हिंट दिया था।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने साल 2023 में सनकिसिंग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'जादू की तरह धूप की जरूरत है.' तब ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया था और कहा था, 'मैंने उसे कह दिया है वह आ रहा है. अगर सब सही रहा तो श्रद्धा इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है।बता दें, कृष के तीनों पार्ट्स में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। कृष 3 में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थी। सूत्रों के अनुसार, राकेश रोशन कृष 4 का निर्देशन नहीं करेंगे। फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। अभी तक तो उन्होंने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। इस फिल्म पर लंबे समय से काम चल रहा है।

PunjabKesari

 वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की हाल ही में फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।। फिल्म का पहला भाग 'कोई मिल गया' साल 2003 में रिलीज हुआ था। इसमें ऋतिक और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। दूसरे भाग का नाम 'कृष' रखा गया था, जिसे 2006 में रिलीज किया गया था। इसमें प्रीति जिंटा की जगह प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं।

PunjabKesari

फिल्म का तीसरा भाग 'कृष 3' कई साल बाद 2013 में रिलीज हुआ था।  फिल्म की रिलीज़ के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और श्रद्धा की एंट्री इस उत्सुकता को और बढ़ा सकती है।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News