सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में हाथ थामे पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, जया और अमिताभ ने एक साथ ली एंट्री

Thursday, Mar 05, 2026-05:18 PM (IST)

मुंबई. सोशल मीडिया पर इस वक्त क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी काफी चर्चा में हैं। अर्जुन आज सानिया चंदोक के साथ मुंबई में ग्रैंड शादी रचाने जा रहे हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रंग जमाने पहुंच रही हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड की फेमस फैमिली यानी बच्चन फैमिली कोअर्जुन-सानिया की वेडिंग अटेंड करने के लिए वहां स्पॉट किया गया। उनके इस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)

जया और अमिताभ बच्चन
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में रंग जमाने पहुंचे हैं। जया बच्चन इस दौरान साड़ी लुक में नजर आईं। वहीं अमिताभ बच्चन भी ऑफ व्हाइट कुर्ता और शॉल में पारंपरिक अंदाज में दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 
अभिषेक और ऐश्वर्या राय की एक साथ एंट्री

 

 

अर्जुन की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक साथ एंट्री मारी और सारी लाइमलाइट चुरा ली। भी पहुंचे। इस दौरान कपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आया। अभिषेक ने हाथ जोड़कर पैपराजी को धन्यवाद कहा। ऐश्वर्या राय के लुक की बात करें तो वो इस दौरान लाइट ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। वहीं, अभिषेक बच्चन इस दौरान ब्लैक कुर्ते और व्हाइट पायजामा में डैशिंग दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News