अभिषेक बच्चन के 50वें बर्थडे पर ऐश्वर्या राय का पोस्ट, तस्वीर को लेकर फैंस ने जताई नाराजगी
Friday, Feb 06, 2026-09:48 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से फैंस और सेलेब्रिटीज़ की ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन उनका यह पोस्ट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।

ऐश्वर्या ने शेयर की बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
गुरुवार को ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक बच्चन की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। यह फोटो अभिषेक के बचपन की थी, जिसमें उनका चेहरा पूरी तरह नजर नहीं आ रहा था और सिर्फ उनकी आंखें कैमरे की ओर देखती हुई दिखाई दे रही थीं।

तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- “मेरे प्यारे बेबी पापा को 50वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छा स्वास्थ्य मिले। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। प्यार की रोशनी में हमेशा चमकते रहो।”

तस्वीर को लेकर फैंस हुए नाराज़
हालांकि ऐश्वर्या का मैसेज बेहद प्यार भरा था, लेकिन तस्वीर को लेकर कई फैंस नाखुश दिखे। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने तस्वीर को प्यारी बताया, तो कई लोगों ने सवाल उठाया कि इतने सालों में क्या कोई नई या साफ तस्वीर शेयर नहीं की जा सकती थी। एक यूजर ने लिखा, “तस्वीर तो अच्छी है, लेकिन हमेशा पुरानी ही क्यों?” दूसरे ने कहा, “इतनी सालों की शादी में क्या एक अच्छी फोटो नहीं मिली?” वहीं कुछ फैंस ने कपल को खूबसूरत बताते हुए उनके साथ बने रहने की दुआ भी दी।
बता दें, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी रचाई थी। नवंबर 2011 में दोनों के घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ। यह जोड़ी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट हमेशा चर्चा में रहते हैं।
