Paris Fashion Week: लाल परी बन महारानी की तरह रैंप पर उतरीं Aishwarya, नमस्ते कर जीता लोगों का दिल

Tuesday, Sep 24, 2024-12:26 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन  एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐश इस समय लैक्मे  'पेरिस फैशन वीक 2024'  के लिए पेरिस पहुंची हैं। पैरिस पहुंचते ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। बीते दिन ही ऐश्वर्या राय बच्चन मीडिया के सामने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं।

PunjabKesari

 

वहीं अब उन्होंने 'पेरिस फैशन वीक 2024'में रैंप वॉक करके एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया है। ऐश्वर्या ने अपने लुक को पेरिस में इस तरह से दिखाया कि इस हसीना का हर कोई कायल हो गया।

PunjabKesari

रैंप पर जाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने  रेड सैटिन फिनिश बलून मैक्सी ड्रेस कैरी की थी। इसमें एक बड़ी ट्रेल भी जुड़ी हुई थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने रेड बोल्ड लिप्स और फ्रिजी ओपन हेयरस्टाइल को चुका है।

PunjabKesari

रैंप पर चलते समय हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को फ्लाइंग किस दी। उन्होंने वॉक खत्म करके ‘नमस्ते’ के साथ सबका स्वागत किया। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, जिसको लेकर वह चर्चाओं में हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News