रणवीर की फिल्म ‘सिम्बा’ में कैमियो करेंगे अजय !

Sunday, Oct 07, 2018-12:38 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम फिल्म में पुलिस का रोल निभाकर सभी का दिल जीत लेने वालेअजय देवगन भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के अनुसार सिंघम में निभाए गए अपने किरदार बाजीराव सिंघम के साथ वह रणवीर की फिल्म सिंबा में एक केमियो रोल करते नजर आएंगे।  फिल्म के क्लाइमेक्स में वह एक महत्वपूर्ण सीन प्ले करेंगे। लोगों के लिए भी बाजीराव सिंघम और संघराम भलेराव को साथ देखना काफी मेजेदार होगा। 

PunjabKesari

 

फिल्म की बात करें तो रणवीर इस फिल्म में वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म सिंबा एक दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में इस फिल्म का नाम 'टेंपर' था।

PunjabKesari

वहीं सारा इस फिल्म से बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सोनू सूद भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म अगले साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी। 


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News