जब तानाजी मिले राजा शिवाजी से: अजय देवगन ने रितेश देशमुख की मेहनत को किया सलाम

Saturday, May 02, 2026-03:54 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म राजा शिवाजी अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म के साथ एक खास वीडियो की झलक भी सामने आई है, जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख की दिलचस्प बातचीत देखने को मिलती है।

इस बातचीत में अजय देवगन बताते हैं कि आजकल लोग सुपरहीरो फिल्मों जैसे एवेंजर्स, सुपरमैन और स्पाइडरमैन को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन वो यह भी याद दिलाते हैं कि हमारे अपने इतिहास में ऐसे असली हीरो रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए सच में बड़ी कुर्बानियां दी हैं।

वहीं रितेश देशमुख, जो इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, कहते हैं कि वो उन्हें बचपन से ही अपना “पहला सुपरहीरो” मानते आए हैं। इसी लगाव और प्रेरणा ने उन्हें राजा शिवाजी बनाने के लिए प्रेरित किया।

वीडियो में अजय देवगन, जिन्होंने तानाजी में वीर योद्धा का किरदार निभाया था, रितेश की इस फिल्म के लिए उनकी मेहनत और जुनून की भी जमकर तारीफ करते हैं। उनका कहना है कि इस किरदार को रितेश जितनी सच्चाई और दिल से शायद ही कोई और निभा पाता।

फिलहाल इस बातचीत की सिर्फ एक झलक सामने आई है, लेकिन पूरा वीडियो जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा।

राजा शिवाजी हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज़ हुई है और यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके गौरवशाली इतिहास को श्रद्धांजलि देती है।
फिल्म को जियो स्टूडियोज़ ने प्रस्तुत किया है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले इसे ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है।

1 मई 2026 को रिलीज़ हुई यह फिल्म भव्यता, इमोशन और दमदार कहानी के साथ भारतीय इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News