दशहरे में ''सिंघम अगेन''  का जलवा:दिल्ली में रावण को भस्म करेंगे करीना कपूर, अजय देवगन और रोहित शेट्टी

Friday, Oct 11, 2024-07:16 AM (IST)

मुंबई: करीना कपूर, अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। इसी बीच खबर आ रही हैं फिल्म के स्टार्स अजय देवगन, करीना कपूर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी रामलीला पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाले हैं। इस साल वे दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगे। इस खबर को सुनकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।इस खबर की पुष्टि दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की।

PunjabKesari

दिल्ली स्थित लालकिले पर पिछले 50 साल से हर बार लव कुश रामलीला का आयोजन किया जाता है। दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने एक बयान में कहा- 'बुराई पर अच्छाई की जीत को मनाने के लिए इस बार लव कुश रामलीला में हमने सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी और इसके एक्टर्स अजय देवगन और करीना कपूर को आमंत्रित किया है। उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और 12 अक्टूबर को कार्यक्रम में रावण दहन करेंगे।'

PunjabKesari
फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन 'बाजीराव सिंघम' के रोल में, रणवीर सिंह 'सिम्बा' के रोल में, अक्षय कुमार डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के रोल में, करीना कपूर 'अवनि' के रोल में और दीपिका पादुकोण 'शक्ति शेट्टी' के रोल में हैं। इन सबके अलावा फिल्म में  अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रवि किशन और श्वेता तिवारी भी हैं। यह फिल्म 1 नवंबर को कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से टकराएगी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News