सलमान खान से मिले सपा नेता अखिलेश यादव, अस्पताल में भर्ती पिता सलीम खान का जाना हाल
Monday, Mar 16, 2026-11:43 AM (IST)
मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान की पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं। कई राजनीतिक हस्तियों के साथ भी उनका काफी व्यवहार है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव ने सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान का हाल जाना। सलीम खान तबीयत खराब होने के चलते पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अखिलेश यादव की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, क्योंकि वह उस समय अस्पताल में भर्ती थे।

अखिलेश यादव ने सलमान खान के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- "मुंबई मिलन!"
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वह खास तौर पर सलीम खान की सेहत के बारे में जानने आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे।
काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।
