Video: शाहजहां बन हाथ में गुलाब लेकर ताजमहल के सामने नाचे अक्षय कुमार,लोगों को भाया एक्टर का अंदाज

Monday, Dec 21, 2020-02:04 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिन फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग में बिजी है। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अक्षय के अलावा धनुष और सारा अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों आगरा में इसकी शूटिंग शुरू की है।

PunjabKesari

इस बीच अक्षय ने अपना एक BTS वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अक्षय शाहजहां बने नजर आ रहे हैं। वह थ में गुलाब लिए ताजमहल के सामने घूमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अक्षय ने लिखा, 'वाह ताज'। अक्षय का ये अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।  

PunjabKesari

इसके अलावा सारा ने भी अक्षय की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भी एक्टर का शहजहां अवतार देखने को मिल रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-क्योंकि मैं इससे ज्यादा अतरंगी नहीं हो सकता। शाहजहां नहीं- 'ये मिस्टर कुमार हैं।'

PunjabKesari

'अतरंगी रे' की शूटिंग इस साल वाराणसी में शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते बीच में ही इसे रोकना पड़ गया था। लेकिन अब इस महामारी के बीच ही एक बार फिर से अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में सारा डबल रोल प्ले करती दिखेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने  बेल बॉटम की शूटिंग शूटिंग खत्म की। इसके अलावा अक्षय फिल्म सूर्यवंशी, पृथ्वीराज और राम सेतू में दिखेंगे। 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News