राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे अक्षय कुमार ,ये है अयोध्या ना जाने की वजह

Monday, Jan 22, 2024-12:24 PM (IST)

मुंबई: राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर  की भव्य प्राण प्रतिष्ठा आज होने वाली है। इस कार्यक्रम को पूरे देश में लाइव देखा जाएगा। वहीं इस ऐतिहासिक समारोल में विभिन्न धार्मिक प्रमुखों और 'धर्म गुरुओं' के साथ बॉलीवुड और खेल जगत के भी कई सेलेब्स शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।  अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल ,कैटरीना कैफ, कंगना रनौत,अनुपम खेर  जैसे सेलेब्स अयोध्या पहुंच गए हैं हालांकि राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों का दान करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अयोध्या नहीं पहुंचे हैं। वह राम लला की प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे  इसकी बड़ी वजह सामने आई है। 

PunjabKesari


अक्षय कुमार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है हालांकि एक्टर इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल,अक्षय जॉर्डन में टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं इस वजह से वो अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे। 

PunjabKesari

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टाइगर श्राॅफ संग एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहते हैं-'श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सब को अनेक शुभकामनाएँ। 🙏 जय श्री राम। आज का दिन पूरी दुनिया में बसे रामभक्तों के लिए बहुत-बहुत बड़ा दिन है।कईं सौ सालों की प्रतिक्षा के बाद ये दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या में राम मंदिर में आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इसके बाद टाइगर श्राॅफ कहते हैं-'और हम सबने बचपन से इस बारे में इतना सुना है पर आज इस दिन को होते हुए देख पाना जी पाना बहुत बड़ी बात है और हम वेट कर रहे हैं उस घड़ी की जब हम दीप जलाकर श्री राम का उत्सव मनाएंगें। हम दोनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को इस पावन दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्री राम।'

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए 7000 से अधिक लोगों को इनवाइट किया गया है. बॉलीवुड और टॉलीवुड से भी तमाम सितारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News