LPG गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच ट्विंकल खन्ना को हुई चिंता, अक्षय कुमार ने खोली पोल, कहा- 'मेरी बीवी ने..

Wednesday, Mar 18, 2026-01:45 PM (IST)

मुंबई.  मिडिल ईस्ट के बीच जारी जंग के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की काफी समस्या सामने आ रही है। मुंबई, दिल्ली शहरों के अलावा कई सिटीज में सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस  स्थिति पर खुलकर बात की।

दरअसल, अक्षय कुमार मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम के साथ बीएमसी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ‘मुंबई क्लीन लीग’ नामक शहरव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की घोषणा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उनसे एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सवाल किया गया।

इस पर अक्षय ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल उनके घर में ऐसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया, “मेरी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने कल ही दो इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर किए हैं। हालांकि, वे घर पहुंचे हैं या नहीं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।” उनके इस जवाब को लोग व्यावहारिक और मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। उनकी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News