दिल्ली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल, शामिल होंगे 400 मेहमान

Monday, Aug 08, 2022-05:05 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में है। अब ऋचा चड्ढा और अली फजल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले दोनों साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण ये हो नहीं पाया। बीते दिनों रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल सितंबर महीने में शादी करेंगे। अब जानकारी सामने आई है कि कपल शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा। 

PunjabKesari
ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर के आखिरी हफ्ते में शादी कर सकते हैं। दोनों दिल्ली में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। रिपोर्टस के अनुसार, दिल्ली में शादी के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें 350-400 मेहमान शामिल होंगे। 

PunjabKesari
बता दें अली और ऋचा ने 2019 में सगाई की थी और 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण शादी कैंसिल हो गई। अब दोनों सितंबर में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। 

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी और यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। अली ऋचा को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन ऋचा ने पहले अली को प्रपोज किया था, जिसका जवाब देने में एक्टर ने तीन महीने लगा दिए थे।


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News