आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे पर शुरू की नई पहल, बच्चों के लिए लॉन्च किया नया सेगमेंट

Monday, Mar 16, 2026-03:02 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 33वां बर्थडे मनाया।  इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस और खासकर बच्चों के लिए एक नई पहल की घोषणा कर सबको सरप्राइज दे दिया। आमतौर पर जन्मदिन पर सितारों को तोहफे मिलते हैं, लेकिन आलिया ने इस बार अपने बर्थडे को खास बनाते हुए छोटे बच्चों के लिए एक नई पहल शुरू करने का फैसला किया है।

बर्थडे पर शुरू की नई पहल

आलिया भट्ट ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत बच्चों के लिए एक नया सेगमेंट लॉन्च किया, जिसका नाम ‘Eternal Kids’ रखा गया है। इस पहल के जरिए वह बच्चों के लिए मजेदार, भावनात्मक और कल्पनाशील कहानियों पर आधारित कंटेंट तैयार करेंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नए सेगमेंट के तहत कई प्रोजेक्ट्स पर पहले से काम शुरू हो चुका है। उनके अनुसार, ‘Eternal Kids’ बच्चों के लिए दिल को छू लेने वाली कहानियां और रोचक किरदार लेकर आएगा, जो उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देगा। 

 

आलिया की इस पहल को फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने इसे बच्चों के लिए मनोरंजक और रचनात्मक कंटेंट बनाने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत बताया है।


वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News