महिला दिवस पर आलिया भट्ट को बेटी से मिला खास सरप्राइज, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर लिखा-यह उनके लिए बहुत मायने रखता..
Monday, Mar 09, 2026-12:32 PM (IST)
मुंबई. 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस खास मौके को आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक खूब सेलिब्रेट करते नजर आए। वहीं, इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्यारी झलक शेयर की, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया। इस खास दिन पर आलिया को उनके पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की ओर से एक खूबसूरत सरप्राइज मिला, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।

आलिया को मिला खास सरप्राइज
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हाथ से बना हुआ कार्ड शेयर किया, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि यह छोटी राहा की क्रिएटिविटी से तैयार किया गया है। इस कार्ड में रंग-बिरंगे पैन और डूडल्स से सजावट की गई है, जो इसे और भी प्यारा बना रहे थे।

कार्ड के एक हिस्से पर “To Mamma” लिखा हुआ है, जिसके साथ दिल और स्टार जैसे छोटे-छोटे डिजाइन बनाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ लिखा है, “Papa and Raha wish you Happy Women’s Day.” कार्ड पर रंगीन म्यूजिकल नोट्स और कई छोटे-छोटे स्केच भी बने हुए थे, जो इसे बेहद क्यूट बना रहे हैं।

आलिया ने लिखा खास संदेश
इस सरप्राइज को आलिया ने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि यह कार्ड उनके लिए बहुत मायने रखता है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि बेटियों को सबसे खूबसूरत चीज जो सिखाई जा सकती है, वह है खुद को समझना, खुद पर भरोसा करना और अपने व्यक्तित्व को अपनाना। उनके अनुसार, बच्चों को आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की सीख देना बेहद जरूरी है।
मां बनने के बाद बदली जिंदगी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नवंबर 2022 में अपने पहले बच्चे यानी बेटी राहा का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर अपने पेरेंटहुड से जुड़े अनुभव और खुशियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
हालांकि, कपल ने अपनी बेटी की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए फैसला किया है कि वे सोशल मीडिया पर राहा की ऐसी तस्वीरें या वीडियो शेयर नहीं करेंगे, जिनमें उसका चेहरा साफ दिखाई दे।
