आलिया भट्ट स्टारर ''JIGRA'' का टीजर-ट्रेलर आउट, फिल्म में वेदांग रैना की बहन का किरदार निभाएंगी एक्ट्रेस

Sunday, Sep 08, 2024-05:24 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी के बीच उनकी इस फिल्म का टीजर-ट्रेलर रविवार को जारी कर दिया गया है। दो मिनट 29 सेकंड के टीजर को 'जिगरा' के निर्माताओं की टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

मेकर्स के अलावा आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर टीजर-ट्रेलर शेयर किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वेदांग रैना की बहन का किरदार निभाया है। 

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म निर्माता वासन बाला ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News