दो साल से इस रेयर बीमारी से जूझ रही हैं अलाक याग्निक, बताया- नहीं ले पा रहीं नए सिंगिंग असाइनमेंट
Tuesday, Mar 31, 2026-09:47 AM (IST)
मुंबई. फेमस प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने साल 2024 में खुलासा किया था कि वह हियरिंग की एक रेयर बीमारी से जूझ रही हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें उन्हें सुनने में दिक्कत होती है। वहीं, अब हाल ही में अलका ने अपनी इस रेयर बीमारी के बारे में खुलकर बात की और इससे सामने आने वाली परेशानियों के बारे में भी बताया।
हाल ही में एक बातचीत में अलका यागनिक ने अपनी बीमारी के बारे में बात की और बताया कि वो अभी भी उस बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा इसकी वजह से अब वे सिंगिंग असाइनमेंट भी नहीं ले पा रही हैं।

हाल ही में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर सिंगर ने कहा, “मेरी बेटी ने मुझे बताया। यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना।”
दो साल पहले अलका ने किया था अपनी बीमारी का खुलासा
बता दें, अलका याग्निक ने साल 2024 में अपनी हियरिंग की समस्या का खुलासा करते हुए इंस्टाग्राम पर बड़ा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंनने बताया था कि वह एक रेयर 'सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस' (सुनने की शक्ति में कमी) से जूझ रही हैं, जो एक वायरल इंफेक्शन के कारण हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखने की गुज़ारिश की थी। अपनी बीमारी के बारे में खुलासा करने के बाद अलका ने गाने के कोई नए प्रोजेक्ट नहीं लिए हैं। उन्होंने कहा था, “कंपोजर कभी-कभार मेरे पास आते रहते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं।"
बता दें, अलका याग्निकका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना 'अमर सिंह चमकीला' का 'नरम कालजा' था, जिसे इम्तियाज़ अली ने निर्देशित किया था और ए.आर. रहमान ने संगीत दिया था।
