अल्लू अर्जुन ने गोवा में खरीदी शराब! वायरल हुआ वीडियो तो एक्टर ने दी सफाई

Thursday, Nov 14, 2024-03:04 PM (IST)

मुंबई. तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त अपने एक वायरल वीडियो को लेकर खूब सुर्खियो में आ गए हैं। दरअसल, वीडियो में अल्लू एक दुकान पर शराब खरीदते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। वहीं, यह वीडियो वायरल होने के बाद अल्लू अर्जुन ने इस पर अपनी सफाई पेश की है।

 

दरअसल, अल्लू अर्जुन का ये वायरल हुआ वीडियो गोवा का है, जिसमें वो  एक दुकान पर शराब खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद एक्टर ने माना कि वो सच में शराब खरीद रहे थे, लेकिन ये उनके लिए नहीं थी। अल्लू ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने वो शराब किसके लिए खरीदी।

PunjabKesari


एक्टर ने कहा कि वो शराब खरीदने के लिए बाहर गए थे, लेकिन ये उनके लिए नहीं थी। असल में उन्होंने ये अपने एक दोस्त के लिए खरीदी थी।

   

 

काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म अगले महीने यानी 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News