लाफ्टर शेफ्स के सेट पर अली गोनी के साथ हादसा, तेल में जलीं हाथ की उंगलियां
Monday, Mar 02, 2026-12:34 PM (IST)
मुंबई. टीवी एक्टर अली गोनी इन दिनों कुकिंग-कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में शो के सेट पर अली के साथ एक हादसा हो गया है। एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्टर की उंगलियां जल गई। गनीमत रही कि ये हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था और एक्टर का बचाव हो गया। इस हादसे के बाद अली ने अपने घायल हाथ की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर फैंस चिंता जाहिर करते नजर आए।

अली गोनी ने अपनी उंगलियों की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जिसमें उनके हाथ की दो उंगलियां जली दिखाई दे रही हैं, जिस पर कोई मलहम भी लगा दिखाई दे रहा है। तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा- “आज शूट पर पकोड़े की जगह रोज़े में अपना ही हाथ फ्राई कर दिया।”
एक्टर का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, लाफ्टर शेफ्स में इन दिनों करण-तेजस्वी, कृष्णा-कश्मीरा, जन्नत जुबैर-अली गोनी, तेजस्वी-अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा-एल्विश, समर्थ-अभिषेक, अंकिता-विक्की नजर आ रहे हैं।
